Ricky ponting: Cricket News & Match Updates
'मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि रुतुराज गायकवाड़ भी जायसवाल जैसा ही प्लेयर है'
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 141 रनों से हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन भारतीय टीम ने 271 रनों की विशाल बढ़त के साथ ही पारी घोषित कर दी लेकिन वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में भी सिर्फ 130 रन ही बना पाई और इस तरह भारत ने ये मैच एक पारी और 141 रनों से जीत लिया। इस मैच में शतकवीर यशस्वी जायसवाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
अपने डेब्यू टेस्ट में 171 रनों की पारी खेलने वाले यशस्वी ने दुनियाभर के दिग्गजों को अपना दीवाना बना लिया है और इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम भी शामिल हो गया है। पोंटिंग ने जायसवाल की बात करते हुए कहा है कि उन्हें आईपीएल 2023 से ही पता चल गया था कि वो काफी टैलेंटेड हैं। इसके साथ ही पोंटिंग ने रुतुराज गायकवाड़ और सरफराज खान के बारे में भी बात की। Read More...