Renuka singh: Cricket News & Match Updates
रेणुका सिंह ठाकुर: प्लास्टिक बैट से खेलने से लेकर 1.5 करोड़ में बिकने तक का सफर
Womens Premier League: मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई नीलामी में भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर (Renuka Singh Thakur) पर पैसों की बारिश हुई। रेणुका सिंह को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में RCB ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। महज 27 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश की ये बेटी करोड़पति बन गई है। रेणुका सिंह ठाकुर के क्रिकेटर बनने का सफर संघर्षों से भरा हुआ रहा है। कम उम्र में पिता को खोने के बाद रेणुका ने जीतोड़ मेहनत के दमपर ये मुकाम हासिल किया है।
रेणुका सिंह की मां सुनीता ने हिमाचल सिंचाई विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में काम कर बेटी का पालन-पोषण किया है। बेटी के ऑक्शन में 1.5 करोड़ की कीमत में बिकने पर मां ने द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'मेरी बेटी ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह उसकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति जुनून के कारण है।' Read More...