Ravindra jadeja: Cricket News & Match Updates
पूर्व भारतीय बल्लेबाज दीपदास गुप्ता बोले, बेन स्टोक्स जितने बड़े ऑलराउंडर हैं रविंद्र जडेजा
भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीपदास गुप्ता (Deep Dasgupta) ने कहा कि ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) उसी कतार में खड़े हैं जिसमें इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हैं। जडेजा ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मुश्किल समय पर 57 रनों की पारी खेली और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ शतकीय साझेदारी की और फिर गेंद से कुल तीन विकेट लिए।
दीप ने स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए कहा, "अभी वह जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए यही लगता है कि वह उसी कतार में हैं जिस कतार में बेन स्टोक्स हैं। मैंने यह कहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स में उन्हें नंबर-4 पर क्यों नहीं खेलाया जा रहा है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में तिहरे शतक तक जमाए हैं। वहां रन करना आसान नहीं होता।" Read More...