Ranji trophy
रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ और सौराष्ट्र की टीम होगी आमने- सामने, ऐसी होगी प्लेइंग XI
2 फरवरी। मौजूदा चैम्पियन विदर्भ रविवार से जब यहां विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल खेलने उतरेगी तो उसकी कोशिश अपना खितबा बचाने की होगी। विदर्भ ने पहले सेमीफाइनल मैच में केरल को पारी एवं 11 रनों से हराकर फाइनल में कदम रखा है जबकि सौराष्ट्र ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक को पांच विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।
सौराष्ट्र तीसरी बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले उसे दो बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार वह खिताब जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। आस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा के होने से सौराष्ट्र बेहद मजबूत हुई है।
पुजारा ने सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेल सौराष्ट्र को खिताबी मुकाबले में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। पुजारा भी अपनी टीम को पहला खिताब दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।
सौराष्ट्र को पुजारा के अलावा बल्लेबाजी में शेल्डन जैक्सन, हार्विक देसाई और स्नेल पटेल से भी काफी उम्मीदें होंगी। टीम को यहां तक पहुंचाने में तीनों का अहम योगदान रहा है।
वहीं, गेंदबाजी में सारा दारोमदार कप्तान जयदेव उनादकट के जिम्मे है। इस सीजन में बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेद्रसिंह जडेजा ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। अब उनके जिम्मे खिताबी मुकाबले में कप्तान का साथ देने बड़ी जिम्मेदारी होगी। धर्मेद्रसिंह ने इस सीजन में अब तक 52 विकेट हासिल किए हैं।
दूसरी तरफ विदर्भ की टीम चाहेगी कि वह अपने घर में खिताब बचाने में सफल रहे। टीम के पास वसीम जाफर के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद है जो रनों के मामले में शीर्ष पर चल रहे हैं और जिनके पास फाइनल में जीतने का अनुभव भी है।
जाफर ने मुंबई के साथ रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है। वह बीते साल भी विदर्भ के पहले रणजी ट्रॉफी खिताब का हिस्सा रहे थे। इस सीजन में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है और वह अभी तक 1003 रन बना चुके हैं।
जाफर के अलावा संजय रामास्वामी और कप्तान फैज फजल भी लगातार रन कर रहे हैं। इनके अलावा आदित्य सरवाटे भी टीम की बल्लेबाजी में अहम योगदान देने का माद्दा रखते हैं।
गेंदबाजी में विदर्भ का दारोमदार उमेश यादव और रजनीश गुरबानी के जिम्मे होगा। सरवाटे भी अपनी फिरकी से सौराष्ट्र के बल्लेबाजों को परेशान रखने का दम रखते हैं। बाएं हाथ के स्पिनर सरवाटे ने अभी तक 44 विकेट लिए हैं।
टीमें (संभावित :)
सौराष्ट्र : चेतेश्वर पुजारा, अर्पित वासवादे, अग्निवेश अयाची, प्रेरक माकंड, एवि बेरोट, समर्थ व्यास, कृषण परमार, जय चौहान, शेल्डन जैक्सन, चिराग जानी, कमलेश मकवाना, शौर्या सनानंदिया, हार्दिक राठौड़, जयदेव उनादकट, धर्मेद्रसिंह जडेजा, युवराज चुदास्मा, स्नैल पटेल, हार्विक देसाई।
विदर्भ :- फैज फजल (कप्तान), गणेश सतीश, रजनीश गुरबानी, वसीम जाफर, अक्षय कारनेवर, ललति एम यादव, संजय रामास्वामी, आदित्य सरवाटे, अर्थवा टाइडे, आदित्य ठाकरे, अक्षय वादकर, श्रीकांत वॉ, अक्षय वखारे, अपूर्व वानखेड़े, सिद्धेश वाथ, दर्शन नालकंडे, उमेश यादव।
Related Cricket News on Ranji trophy
-
चेतेश्वर पुजारा और शेल्डन जैक्सन ने शतकीय पारी खेल सौराष्ट्र को पहुंचाया रणजी ट्रॉफी के फाइनल में
बेंगलुरु, 28 जनवरी| चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 131) और शेल्डन जैक्सन (100) की शतकीय पारियों के दम पर सौराष्ट्र ने तीसरी बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ...
-
Ranji Trophy: Pujara's ton takes Saurashtra to the brink of victory
Bengaluru, Jan 27 (CRICKETNMORE): An unbeaten 201-run partnership between Cheteshwar Pujara and Sheldon Jackson against hosts Karnataka on Sunday brought Saurashtra to the verge of sealing a Ranji Tro ...
-
रणजी ट्रॉफी : पुजारा का शतक, सौराष्ट्र फाइनल के करीब
बेंगलुरु, 27 जनवरी (CRICKETNMORE)| चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 108) और शेल्डन जैकसन (नाबाद 90) की शानदार दोहरी शतकीय साझेदारी के दम पर सौराष्ट्र की टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल के करीब ...
-
रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक ने 276 रनों की बढ़त बनाई
बेंगलुरू, 26 जनवरी - श्रेयस गोपाल (61 नाबाद) और अभिमन्यु मिथुन (35 नाबाद ) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर कर्नाटक ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी ...
-
Ranji Trophy: Kerala cave in meekly in maiden semifinal
Wayanad (Kerala), Jan 25 (CRICKETNMORE): Last week the Kerala cricket team created history when it entered the Ranji Trophy semifinals for the first time. That dream run ended on Friday ...
-
पुजारा ने दिलाया जीतने का विश्वास : उनादकट
लखनऊ, 19 जनवरी - रिकार्ड लक्ष्य हासिल कर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली सौराष्ट्र की टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने शनिवार को कहा ...
-
रिकार्ड लक्ष्य चेस कर रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
19 जनवरी। हार्विक देसाई के पहले प्रथम श्रेणी शतक के दम पर सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में शनिवार को रिकार्ड 372 रनों के लक्ष्य को हासिल कर ...
-
रणजी ट्रॉफी : विदर्भ ने उत्तराखंड को संकट में डाला
नागपुर, 18 जनवरी - मौजूदा विजेता विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड को संकट में डाल दिया। विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 629 रन बनाए ...
-
रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र को जीत के लिए चाहिए 177 रन
लखनऊ, 18 जनवरी - सौराष्ट्र ने यहां अटल बिहारी वायपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश द्वारा रखे गए 372 ...
-
रणजी ट्रॉफी : राजस्थान के खिलाफ जीत के करीब कर्नाटक
बेंगलुरू, 17 जनवरी - कर्नाटक क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचती दिख रही है। कनार्टक ने टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में राजस्थान द्वारा मिले 184 रनों के ...
-
रणजी ट्रॉफी : उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र पर ली 349 रनों की बढ़त
लखनऊ, 17 जनवरी - दूसरी पारी में खराब प्रदर्शन के बाद भी उत्तर प्रदेश ने यहां अटर बिहारी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल ...
-
रणजी ट्रॉफी : जाफर के दोहरे शतक से मजबूत विदर्भ
नागपुर, 17 जनवरी - दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर (206) के बेहतरीन दोहरे शतक और रामास्वामी संजय (141) की पारियों की बदौलत मौजूदा विजेता विदर्भ ने राणजी ट्रॉफी के पहले क्वार्टर ...
-
बेसिल थम्पी की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में केरल
17 जनवरी। बासिल थम्पी के पांच विकेट के दम पर केरल ने राणजी ट्रॉफी के चौथे क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन गुरुवार को पूर्व विजेता गुजरात को 113 रनों से ...
-
रणजी ट्रॉफी नॉकआउट चरण का आगाज इस दिन से होगा, जानिए पूरी डिटेल्स
14 जनवरी। भारत के प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का नॉकआउट चरण मंगलवार से शुरू हो रहा है। क्वार्टर फाइनल दौर में कुल आठ टीमें सेमीफाइनल में जाने की ...
Cricket Special Today
-
- 24 May 2026 09:59