Pbks vs mi: Cricket News & Match Updates
WATCH: रोहित शर्मा ने एक हाथ से मारा छक्का, खुद को भी नहीं हुआ यकीन
आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा का अच्छा फॉर्म पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी जारी रहा। रोहित ने इस मैच में 25 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के भी नजर आए। इन 3 में से एक छ्क्का तो ऐसा था जिसे देखकर रोहित को भी यकीन नहीं हुआ कि ये छक्का कैसे हो गया। रोहित के एक हाथ से लगाए गए छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।
ये छक्का हर्षल पटेल के ओवर में देखने को मिला जब हर्षल ने रोहित को चकमा देते हुए 11वें ओवर की चौथी गेंद स्लोअर बॉल डाल दी रोहित पहले से ही इस गेंद पर हवाई शॉट खेलने का मन बना चुके थे और उन्होंने इस स्लोअर गेंद पर चकमा खाने के बाद भी शॉट खेल दिया। इस दौरान रोहित के एक हाथ से बल्ला भी छूट गया और एक पल के लिए लगा मानो रोहित आउट हो जाएंगे लेकिन हिटमैन की टाइमिंग ने इस गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। Read More...