Pbks vs mi: Cricket News & Match Updates
WATCH: स्टंप तोड़ने वाले अर्शदीप से लिया तिलक वर्मा ने बदला, मारे 3 छक्के और 1 चौका
आईपीएल 2023 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई के भी 10 अंक हो गए हैं और उन्होंने भी प्लेऑफ के लिए अपनी उड़ान भर ली है। इस सीजन में ये इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच था। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थी और अर्शदीप सिंह उनके लिए हीरो रहे थे लेकिन इस दूसरे मैच में मुंबई ने पंजाब को हराकर 1-1 से हिसाब बराकर कर दिया और इस मैच में पंजाब के लिए विलेन अर्शदीप सिंह थे।
जब अर्शदीप सिंह इससे पहले वाले मैच में मुंबई के सामने थे तो उन्होंने आखिरी ओवर में मुंबई को 16 रन नहीं बनाने दिए थे और लगातार दो गेंदों में दो स्टंप्स तोड़े थे। इसमें एक विकेट तिलक वर्मा का भी था। मगर जब ये दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने थी तो तिलक वर्मा ने अर्शदीप सिंह से अपना बदला ले ही लिया। मोहाली में खेले गए इस मैच में तिलक ने अर्शदीप को 3 छक्के और 1 चौका मारा। इसमें एक 102 मीटर का छक्का भी शामिल है। Read More...