Pat cummins record: Cricket News & Match Updates
Pat Cummins ने एडिलेड में Joe Root को OUT करके रचा इतिहास, चकनाचूर कर दिया Mitchell Starc और Jasprit Bumrah का खास रिकॉर्ड
Pat Cummins Record: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज़ पैट कमिंस (Pat Cummins) ने एडेलिड टेस्ट के दूसरे दिन (AUS vs ENG 3rd Test) गुरुवार, 18 दिसंबर को इंग्लिश खिलाड़ी जो रूट (Joe Root) का विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे घातक तेज गेंदबाज़ों का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज़ जो रूट अपनी टीम की पहली इनिंग में नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए थे जो कि सिर्फ 31 गेंदों ही टिक सके और 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने इंग्लिश इनिंग के 17वें ओवर में अपना शिकार बनाया और चौथी गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया। Read More...