Ashes 2025 26: Cricket News & Match Updates
'टीम में आधे से ज्यादा लोग ड्रिंक नहीं करते हैं', हैरी ब्रूक के 'नूसा ट्रिप' खुलासे के बाद मैकुलम ने तोड़ी चुप्पी
इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने एशेज 2025-26 सीरीज़ के दौरान हैरी ब्रूक नाइटक्लब विवाद और विवादित नूसा ट्रिप के बाद अपने खिलाड़ियों का बचाव किया है। इंग्लिश टीम को ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज़ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद टीम की काफी आलोचना भी हो रही है। खराब प्रदर्शन के अलावा, टूरिंग टीम की मैदान के बाहर की गतिविधियों ने भी काफी ध्यान खींचा।
एडिलेड में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद, रिपोर्ट्स में बताया गया कि नूसा में टीम के चार दिन के ब्रेक के दौरान कुछ खिलाड़ी सिर्फ सोशल होने से आगे बढ़कर खुद पर कंट्रोल खो बैठे थे। इस घटना पर बवाल बढ़ने के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को डैमेज कंट्रोल करना पड़ा और जब ओपनर बेन डकेट का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो बहुत ज़्यादा नशे में दिख रहे थे तो बात और भी बढ़ गई। Read More...