Pakistan cricket: Cricket News & Match Updates
'अब कोई भी हमारा सामना नहीं करना चाहेगा', मैथ्यू हेडन ने फूंकी मुर्दा पाकिस्तान में जान
पाकिस्तान क्रिकेट के लिए कल एक ऐसा दिन था जिसे कोई भी पाक फैन जीवन भर नहीं भूल पाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी चमत्कार की उम्मीद कर रही पाकिस्तान टीम के साथ चमत्कार घटा नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया और उनके लिए सेमीफाइनल के रास्ते खोल दिए। पाकिस्तानी फैंस के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा था। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसके बाद टीम के मेंटर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने टीम में अपने भाषण से जान फूंकने का काम किया।
पीसीबी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में हेडन ने कहा, 'इस तरह की सोच थी कि संभावित रूप से अलग परिणाम होने वाले हैं। लेकिन, जिस क्षण पाकिस्तान क्रिकेट पूरे इंटेट से खेलता है और अपनी ताकत प्रकट करना शुरू करता है, वे एक वास्तविक खतरा बन जाते हैं। इस दुनिया में कोई नहीं होगा, इस प्रतियोगिता में जो अभी हमारा सामना करना चाहेगा, एक भी टीम हमारा सामना नहीं करना चाहती है। उन्हें लगा कि वे हमसे छुटकारा पा चुके हैं। लेकिन, वो हमसे छुटकारा नहीं पाने वाले हैं।' Read More...