Nicholas pooran: Cricket News & Match Updates
मुझे पता है वो ये सुनेगा... कप्तान हार्दिक ने निकोलस पूरन को दिया चैलेंज; ये कहकर बढ़ाया सीरीज का मजा
इंडियन टीम ने बीते मंगलवार (8 अगस्त) प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर जीत हासिल की। इस मुकाबले के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर अब टी20 सीरीज का रोमांच दोगुना होने वाला है। दरअसल, हार्दिक ने कैरेबियाई टीम के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को चौथे टी20 मुकाबले से पहले खुला चैलेंज दिया है। हार्दिक का कहना है कि वह चाहते हैं निकोलस पूरन उनके गेंदबाजी में जोखिम लेकर बड़े शॉट्स मारे।
इंडिया ने तीसरे टी20 मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी की है और इसी के साथ कप्तान हार्दिक ने निकोलस पूरन को खुली चौनुती भी दे दी है। हार्दिक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, 'निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए जल्दी नहीं आए और इससे हमें अपने तेज गेंदबाजों को बाद के लिए रखने का मौका मिला, अक्षर को भी अपने चार ओवर डालने का मौका मिला। हमारा यह प्लान था कि अगर पूरन हिट करना चाहते हैं, तो उसे मुझे हिट करने दें। यही योजना थी। मैं इस तरह की प्रतियोगिता का आनंद लेता हूं। मुझे पता है कि वह यह सुनने वाला है और चौथे टी20 में मुझ पर कड़ा प्रहार करेगा।' Read More...