New zealand vs bangladesh cricket 2021: Cricket News & Match Updates
NZ vs BAN 2022: कॉनवे ने शतक के साथ की नए साल की शुरुआत, कीवी टीम का स्कोर 258/5
NZ vs BAN 2022: न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने नए साल की शुरुआत शानदार ढंग से शतक लगाकर की है। वहीं, विल यंग ने भी अपनी पारी में दौरान अर्धशतक लगाया। पहले दिन कीवी टीम ने 87.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 258 रन बनाए हैं। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट यहां बे ओवल में खेला जा रहा है। नए साल की शुरुआत में कीवी टीम के बल्लेबाजों ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। टीम के लिए शुरूआत करने उतरे सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम बल्ले के साथ कुछ खास कर नहीं सके और टीम को पहला झटका लगा। लाथम बांग्लादेश के गेंदबाज शोरफुल की गेंद में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे डेवोन कॉनवे ने पारी को संभाला और विल यंग के साथ एक अच्छी साझेदारी की।
कॉनवे ने 227 गेंदों की मदद से एक छक्का और 16 चौके लगाकर 122 रन की धमाकेदार पारी खेली। जिसके बाद कॉनवे मोमिनुल के ओवर में कैच आउट हो गए। उसके बाद विल यंग ने भी अर्धशतक लगाते हुए 135 गेंदों में 52 रन बना दिए, जिसके दौरान उन्होंने छह चौके लगाए। मगर वह रन लेने के चक्कर में जल्दी रन आउट हो गए। बल्लेबाजी करने उतरे रॉस टेलर ने 64 गेंदों में 31 रन की पारी खेली और शोरफुल की गेंद में कैच आउट हो गए। Read More...
Related Cricket News for New zealand vs bangladesh cricket 2021 - Tesst
VIDEO : बांग्लादेशी फील्डर ने एक हाथ से पकड़ा ऐसा कैच, देखकर हंसते-हंसते पवेलियन लौटे मार्टिन गुप्टिल
NZ vs BAN: 2ஆவது ஒருநாள் போட்டியிலிருந்தும் விலகிய டெய்லர்!
NZ vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ियों को होगा फायदा, कप्तान लाथम ने वनडे सीरीज से पहले दिया बयान
Kane Williamson Injures Elbow, Ruled Out Of ODI Series Against Bangladesh
Bangladesh's New Zealand Tour Pushed By A Week Due To Covid-19
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14