Najmul hossain shanto: Cricket News & Match Updates
शांत खिलाड़ी शांतो ने विराट को दिलाया गुस्सा, लाइव मैच में बोले- 'अपनी...'
IND vs BAN 2nd Test: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर काफी एक्टिव रहते हैं। कोहली अग्रेसिव खिलाड़ी हैं और यह मैदान पर कई बार देखने को मिला है। भारत बांग्लादेश टेस्ट (IND vs BAN) सीरीज के दूसरे मैच में भी एक घटना घटी जब विराट थोड़े गुस्से में थोड़े नाराज नज़र आए। विराट की नाराजगी का कारण थे विपक्षी बल्लेबाज़ शांतो (Najmul Hossain Shanto)।
जी, हां अक्सर शांत नज़र आने वाले नाजमुल हुसैन शांतो ने विराट कोहली को गुस्सा दिला दिया। दरअसल, यह घटना दूसरे दिन के खेल के दौरान घटी। दिन के आखिरी ओवर बचे थे और मेजबान विकेट गंवाना नहीं चाहते थे। ऐसे में नाजमुल हुसैन शांतो ने समय खराब करने का प्रयास किया। शांतो अपने जूते के फीते बांधते नज़र आए, जिसके बाद विराट कोहली नाराज हो गए। यहां विराट ने अपना गुस्सा दिखाया और बांग्लादेशी खिलाड़ी को शर्ट भी उतार ले इशारा करते कैमरे में कैद हुए। Read More...