Mukesh kumar: Cricket News & Match Updates
दूसरों की खुशी में खुश हुए DK, नए लड़कों का बढ़ाया हौंसला
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम इंडिया के स्कवॉड में कुछ ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो इस सीरीज के माध्यम से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू कर सकते हैं। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और बल्लेबाज रजत पाटीदार दोनों को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय टीम में इन दोनों खिलाड़ियों का नाम है जिसपर दिनेश कार्तिक उर्फ डीके ने रिएक्शन दिया है।
दिनेश कार्तिक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'रजत पाटीदार को वहां देखकर बहुत खुशी हुई,वो इस चयन के हकदार थे। मुकेश कुमार को भी देखकर बहुत अच्छा लगा। अब सरफराज खान और इंद्रजीत बाबा को भी टेस्ट टीम की स्कीम में शामिल करना चाहिए। ऐसे शानदार प्रदर्शनों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। वे अभूतपूर्व रहे हैं।' Read More...