Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
'मार पड़ेगी तो खुद सीखेगा', धोनी और रोहित की कैप्टेंसी में बड़ा अंतर बता गए Harbhajan Singh
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी भारत के महानतम कप्तानों में से एक हैं। इन दोनों की ही लीडरशिप में इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बना है और आईपीएल में भी दोनों ने ही बतौर कप्तान पांच-पांच बार खिताब अपने नाम किये हैं। हालांकि इन दोनों का ही कैप्टेंसी स्टाइल बिल्कुल अलग है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) जिन्होंने रोहित और धोनी दोनों की ही कैप्टेंसी में क्रिकेट खेला, उन्होंने दोनों की कैप्टेंसी में अंतर पर खुलकर बात की है।
हरभजन सिंह का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपनी खिलाड़ियों को आजादी देते हैं, लेकिन वो अपने गेंदबाज़ों को बल्लेबाज़ों से मार पड़ने पर ये नहीं बताते कि अब उन्हें आगे क्या करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा इसके विपरीत काम करते हैं। वो अपने खिलाड़ियों से ज्यादा से ज्यादा बात करके उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं। Read More...