Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
इरफान ने चुनी आईपीएल 2023 की बेस्ट टीम, धोनी नहीं इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार टूर्नामेंट पर अपना कब्जा जमाया। अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपनी आईपीएल की बेस्ट टीम चुनी है। हालांकि हैरान कर देने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को जगह नहीं दी है।
उन्होंने पारी के शुरुआत करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल को चुना है। गिल 17 मैचों में 890 रनों के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। वहीं फाफ 14 मैचों में 730 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने फाफ को कप्तानी का जिम्मा भी सौंपा है। इरफान ने अपनी टीम में तीसरे नंबर के लिए विराट कोहली को चुना है। विराट, जिन्होंने आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 14 मैचों में 639 रन बनाए थे। Read More...