Mohammad kaif: Cricket News & Match Updates
ऋषभ पंत टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में होंगे, लेकिन इंग्लैंड दौरा होगा अहम
भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हालिया टी-20 सीरीज में अपने शानदार खेल से सबको प्रभावित किया। वहीं, स्टैंड-इन कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) चार पारियों में 14.5 की औसत और 105.45 की स्ट्राइक रेट से केवल 58 रन ही बना सके और हर बार एक ही तरीके से आउट होते रहे। अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाले साल में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पंत को टीम का एक अभिन्न अंग बताया।
जबकि, दिल्ली कैपिटल्स के साथ सहायक कोच के रूप में भी काम करने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि पंत टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 7, 9 और 10 जुलाई को साउथेम्प्टन, बर्मिघम और नॉटिंघम में खेली जाने वाली टी-20 श्रृंखला में उनका फॉर्म में वापस आना महत्वपूर्ण होगा। Read More...