Mitchell santner: Cricket News & Match Updates
6,6,W: सेंटनर पर बरस रहे थे मार्कराम, फिर गेंदबाज़ ने यूं बदल दिया पासा; देखें VIDEO
Aiden Markram vs Mitchell Santner: सीएसके और हैदराबाद के बीच रविवार(1 अप्रैल) को पुणे के MCA स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान मिचेल सेंटनर और एडेन मार्कराम के बीच भी छोटी सी जंग देखने को मिली। इस शॉट बैटल में जहां मार्कराम ने सेंटनर के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में दो खूबसूरत छक्के लगाए वहीं कीवी गेंदबाज़ ने भी बल्लेबाज़ को अपने जाल में फंसाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
सीएसके के खिलाफ शुरुआती दो विकेट लगातार गंवाने के बाद एक बार फिर हैदराबाद के फैंस की निगाहें टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज़ एडेन मार्कराम पर आकर टिक हुई थी। लेकिन इस मैच में ये साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ ज्यादा योगदान नहीं दे सका और महज़ 17 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गया। एडेन मार्कराम का विकेट कीवी गेंदबाज़ मिचेल सेंटनर ने चटकाया। गौरतलब है कि इससे पहले मार्कराम सेंटनर के ओवर में एक के बाद एक दो बड़े छक्के जड़ चुके थे। Read More...