Mitchell santner: Cricket News & Match Updates
बॉल थी या मैजिक, शादाब खान की जादुई गेंद पर बोल्ड हुए मिचेल सेंटनर; देखें VIDEO
Shadab Khan Bowling, MLC 2023: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान मेजर लीग क्रिकेट 2023 में जलवे बिखेर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में शादाब सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम का हिस्सा है। MLC 2023 में मंगलवार (25 जुलाई) को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का सामना टैक्सास सुपर किंग्स के साथ हुआ था जिसमें उन्हें 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसी बीच शादाब ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का दिल जीता। शादाब ने सुपर किंग्स की इनिंग के दौरान एक मैजिकल डिलीवर फेंकी जिस पर मिचेल सेंटनर ने अपना विकेट गंवाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह घटना टैक्सास सुपर किंग्स की इनिंग के 14वें ओवर में घटी। मैदान पर मिचेल सेंटनर और मिलिंद कुमार की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही थी। ऐसे में यूनिकॉर्न्स के कप्तान एरोन फिंच ने शादाब को उनके कोटे का तीसरा ओवर दिया। यहां मिचेल सेंटनर का सामना शादाब से हुआ। पाकिस्तानी गेंदबाज ने विपक्षी बल्लेबाज को फंसाने के लिए एक करिश्माई गेंद फेंकी। Read More...