Marnus labuschagne: Cricket News & Match Updates
अश्विन ने खेला माइंड गेम, उंगली घुमाकर मार्नस लाबुशेन का दिमाग दिया घुमा; देखें VIDEO
Ashwin vs Marnus: टेस्ट क्रिकेट के दौरान खिलाड़ी एक दूसरे साथ माइंड गेम खेलते हैं। ऑस्ट्रेलिया उन टीमों में से रही है जिन्होंने माइंड गेम खेलकर कई सारे मुकाबले जीते। हालांकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया की यह रणनीति काम आएगी ऐसा काफी मुश्किल नज़र आ रहा है। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय टीम के पास अब एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद हैं जो कंगारूओ को उन्हीं के अंदाज में जवाब देने का दम रखता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय ऑफ स्पिनर और मास्टर माइंड रविचंद्रन अश्विन की।
अश्विन और मार्नस में छिड़ी जंग: रविचंद्रन अश्विन भारतीय सरजमी पर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे खतरनाक गेंदबाज़ साबित हो सकते हैं। इस खिलाड़ी ने नागपुर टेस्ट में अपने पहले ही ओवर में यह करके भी दिखाया। दरअसल, जब अश्विन गेंदबाज़ी करने आए तब एक घटना ऐसा घटी जब मार्नस उनके सामने थे। यहां अश्विन ने अपनी फिरकी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ को फंसाया। मार्नस गेंद की लाइन तक नहीं पढ़ सके थे। Read More...