Marnus labuschagne: Cricket News & Match Updates
मार्नस लाबुशेन के काल बने रविंद्र जडेजा, टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज़ का किया बुरा हाल; देखें VIDEO
Marnus Labuschagne vs Ravindra Jadeja: मार्नस लाबुशेन टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज़ हैं, लेकिन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उन्हें रविंद्र जडेजा के खिलाफ काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इंदौर टेस्ट में भी वेल सेट लाबुशेन को रविंद्र जडेजा ने ही क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस सीरीज में वह टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज़ के काल बन चुके हैं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी इस टेस्ट सीरीज में अब तक इन दोनों ही स्टार खिलाड़ियों का आमना-सामना कई बार हुआ हैं, लेकिन इस दौरान हर बार सिर्फ जडेजा ही लाबुशेन पर भारी नज़र आए हैं। तीन टेस्ट की 5 इनिंग में अब तक लाबुशेन रविंद्र जडेजा के सामने बिल्कुल बेबस दिखे हैं। उन्होंने यहां सिर्फ 11.5 की औसत से जडेजा के सामने कुल 46 रन बनाए हैं और 5 में से 4 बार उनका विकेट जडेजा ने चटकाया है। Read More...