Mark wood: Cricket News & Match Updates
धोनी के 2 छक्कों पर पहली बार बोले मार्क वुड, बोले- 'केएल राहुल के प्लान से ही की थी बॉलिंग'
आईपीएल 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेशक लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया लेकिन इस मुकाबले में चेन्नई के गेंदबाजों ने टीम की लुटिया डूबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वैसे तो इस मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन जब कप्तान एमएस धोनी बैटिंग करने आए तो स्टेडियम का नज़ारा कुछ और ही था।
धोनी के मैदान पर आने से लेकर जाने के बीच सिर्फ 3 गेंदों का समय था। धोनी ने मार्क वुड के आखिरी ओवर में लगातार 2 छक्के मारकर फैंस को झूमने पर मज़बूर कर दिया। धोनी 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर बल्लेबाजी के लिए आए और उनके सामने गेंदबाज थे लखनऊ सुपर जायंट्स के मार्क वुड। मार्क वुड ने पहली बॉल पर तो विकेट ले लिया था लेकिन दूसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें आते ही थर्डमैन के ऊपर से छक्का मार दिया। इसके बाद अगली गेंद मार्क वुड ने तेज़ बाउंसर डाली लेकिन इसका भी माही पर कोई असर नहीं हुआ और इसे भी उन्होंने पुल शॉट खेलकर एक गगनचुंबी छक्के के लिए भेज दिया। Read More...