Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: केएल राहुल ने चहल की गेंद पर जड़ा 103 मीटर का छक्का,वाइफ अथिया शेट्टी का आया ऐसा रिएक्शन, देखें VIDEO
आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्ले से एक अच्छी पारी खेली। उन्होंने काइल मेयर्स के साथ 82(65) रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलवाई थी। उन्होंने 32 गेंद में 39 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। आज इस मैच को देखने उनकी पत्नी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) मैदान पर आयी थी। उन्होंने राहुल द्वारा लगाए गए छक्के पर ऐसा रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
उन्होंने युजवेंद्र चहल के खिलाफ छक्का लगाया। राहुल ने 9वां ओवर करने आये चहल की पांचवीं गेंद पर बैठते हुए स्लॉग स्वीप खेला और मिड-विकेट के ऊपर से 103 मीटर का छक्का लगाया। वहीं राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी, जो स्टैंड्स में थीं,उन्होंने इस छक्के पर पर बड़ा ही प्यारा रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। Read More...