Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
हैदराबाद का 13 करोड़ का खिलाड़ी एक बार फिर हुआ फेल,ट्विटर पर फैंस ने उड़ाया जमकर मजाक
आईपीएल 2023 के 12वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने एक बार फिर निराश किया। वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए। आपको बता दे कि हैदराबाद ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को 13.25 करोड़ की भारी भरकम रकम में अपने साथ जोड़ा था लेकिन वो पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। हैरी राजस्थान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में भी मात्र 13(21) रन बनाकर आउट हो गए थे।
9 ओवर की आखिरी गेंद रवि बिश्नोई ने थोड़ी शार्ट गुड लेंथ ऑफ स्टंप पर डाली। हैरी ने इसे आगे बढ़कर खेलने की कोशिश लेकिन गेंद टप्पा पड़ने के बाद थोड़ी टर्न हो गयी और हैरी लाइन मिस कर गए। वहीं विकेटकीपर निकोलस पूरन ने उन्हें स्टंप कर दिया। इस तरह से हैरी ब्रूक की पारी का अंत मात्र 3(4) रन के स्कोर पर ही हो गया। उनके इस तरह आउट होने के बाद ट्विटर पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है: Read More...