Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
लियाम लिविंगस्टोन ने लिया आयुष बदोनी से पंगा, फिर युवा खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
आईपीएल 2023 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के काइल मेयर्स- मार्कस स्टोइनिस की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियां खेली। वहीं निकोलस पूरन और आयुष बदोनी ने भी बल्ले की धार दिखाई। इसी वजह से लखनऊ पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रन का विशाल स्कोर करने में कामयाब रहा। लखनऊ की पारी के दौरान पंजाब के लियाम लिविंगस्टोन और बदोनी के बीच कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
13 ओवर की समाप्ति पर लखनऊ का स्कोर 2 विकेट खोकर 156 था। 14वें ओवर के लिए लियाम लिविंगस्टोन को आक्रमण में लाया गया, दूसरी डिलीवरी पर लिविंगस्टोन ने आयुष बडोनी को रिवर्स स्वीप शॉट खेलते हुए देखा और खुद को गेंदबाजी करने से रोक लिया। अगली गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन इस बार आयुष उनके गेंद डालने से पहले ही हट गए। Read More...