Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
मुश्किलों में फंसी लखनऊ सुपर जायंट्स, गन गेंदबाज़ के बाद कप्तान राहुल के सिर मंडराया बाहर होने का खतरा
KL Rahul Injured: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक के बाद एक खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं। इसी बीच अब लखनऊ सुपर जांयट्स की टीम को भी बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, टीम के कप्तान केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में फील्डिंग करते हुए असहज नज़र आए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल आज यानी 3 मई को अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाएंगे, वहीं वह टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल की इंजरी गंभीर हो सकती है जिस वजह से अब बीसीसीआई ने करीब से उन पर नज़र रखना शुरू कर दिया है। आईपीएल 2023 में केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आगे मैच खेलते हैं या नहीं इसका फैसला भी अब बीसीसीआई के फैसले पर निर्भर करेगा। बीसीसीआई के साथ ही इसमें एनसीए भी बड़ी भूमिका निभाएगी। Read More...