Kuldeep yadav: Cricket News & Match Updates
इस पूर्व क्रिकेटर ने कुलदीप यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उन्हें भारत के टेस्ट सेटअप का हिस्सा होना चाहिए
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। वहीं दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने कहा है कि कुलदीप को निश्चित रूप से भारत के टेस्ट सेटअप का हिस्सा होना चाहिए। कुंबले का कहना है कि कुलदीप को भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा होना चाहिए और उन्हें खेलने का मौका मिलना चाहिए।
कुंबले ने कहा कि, "निश्चित रूप से उन्हें वहां होना चाहिए क्योंकि वह बहुत अच्छे गेंदबाज है। लेग स्पिनर बहुत आक्रामक गेंदबाज होते हैं और कई बार यह मुश्किल भी होता है, वे रन भी देते हैं, लेकिन आपको एक लेग स्पिनर को अपने साथ ले जाना होगा और उसे तैयार करना होगा, और जब भी आपको मौका मिले, उन्हें मौका देना चाहिए। कुलदीप टेस्ट मैचों के लिए बहुत अच्छे स्पिनर हैं। जब भी उन्हें मौका मिला है उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। सफेद गेंद के प्रारूप में बहुत सारे रिस्ट स्पिनर हैं। टेस्ट मैचों में हमें ये ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है।" Read More...