Kolkata knight riders: Cricket News & Match Updates
'बहुत दिन हो गए थे'- आंद्रे रसेल की 70 रन की तूफानी पारी देखकर आया किंग खान का बड़ा रिएक्शन
आईपीएल 15 के 8वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) की टीम ने पंजाब किंग्स(PBKS) को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। पंजाब के खिलाफ केकेआर के हीरो ऑलराउंडर आंद्रे रसेल रहे। इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जमकर चौके-छक्कों की बारिश की और गेंदबाज़ी करते हुए एक विकेट भी चटकाया जिसके दम पर केकेआर को एक आसान जीत प्राप्त हुई। रसेल की मसल पावर परफॉर्मेंस को देखकर बॉलीवुड के किंग खान (शाहरुख खान) भी उनके मुरीद हो गए हैं और मैच के बाद उन्होंने इस हरफनमौला खिलाड़ी की जमकर तारीफ भी की है।
मैच के बाद शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा, 'तुम्हारा स्वागत है मेरे दोस्त (आंद्रे रसेल), बॉल को हवा में ऐसे उड़ते हुए देखे बहुत दिन हो गए थे।' केकेआर के को-ऑनर ने आगे लिखते हुए शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे टीम के तेज गेंदबाज़ उमेश यादव के प्रदर्शन को भी शानदार बताया और कप्तान श्रेयस अय्यर समेत पूरी टीम को बधाई दी है। Read More...