Kolkata knight riders: Cricket News & Match Updates
मोहम्मद कैफ ने किया खुलासा, बताया दिनेश कार्तिक और मोर्गन की कप्तानी में कुलदीप के साथ हुआ ऐसा बर्ताव
आईपीएल 15 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर सीजन का शानदार आगाज किया है। MI के खिलाफ मिली जीत में DC के कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, जिनमें से एक हैं कुलदीप यादव। इस बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ ने मुंबई के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवरों में 18 रन खर्चेते हुए 3 विकेट हासिल किए। जिसके बाद अब भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने कुलदीप यादव पर बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल, कुलदीप यादव पिछले साल तक केकेआर की टीम का हिस्सा था, जिसके दौरान वह ज्यादातर मौकों पर सिर्फ बेंच ही गर्म करते नज़र आए। केकेआर की टीम ने उन पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं जताया, जिस वज़ह से उन्हें ज्यादा चांस नहीं मिल सके। अब आईपीएल 2022 में कुलदीप यादव की शानदार शुरुआत के बाद पूर्व बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने बड़ा खुलासा करते हुए केकेआर की पोल खोल दी है। Read More...