Jacob bethell: Cricket News & Match Updates
WATCH: इंग्लिश प्लेयर ने फील्डिंग से दिलाई रविंद्र जडेजा की याद, बुलेट थ्रो से किया शाई होप को रनआउट
Jacob Bethell Reminds of Ravindra Jadeja: जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (15 नवंबर) को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस मैच में इंग्लैंड ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में भी जलवा दिखाया और इसका एक उदाहरण इंग्लैंड के होनहार खिलाड़ी जैकब बेथेल ने पेश किया।
बेथेल ने मैच के अहम मोड़ पर वेस्टइंडीज़ के अनुभवी बल्लेबाज़ शाई होप को बुलेट थ्रो से रन आउट कर दिया। ये घटना वेस्टइंडीज़ की पारी के पहले ही ओवर में हुई जब इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। मेजबान टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा और जैकब बेथेल के शानदार फ़ील्डिंग प्रयास के कारण शाई होप आउट हो गए। Read More...