Jacob bethell: Cricket News & Match Updates
Shivam Dube ने इंग्लिश टीम को दिखाया आईना, सब्स्टीट्यूट प्लेयर का रोना रोने वालों को अपनी बॉलिंग से दिया जवाब; देखें VIDEO
Shivam Dube Took 2 Wickets Against England In 5th T20: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने बीते रविवार, 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लिश टीम (England Cricket Team) के तोते उड़ा दिए। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने पहले टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के लिए नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए 13 बॉल पर 3 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए 30 रनों की पारी खेली और फिर पांचवें गेंदबाज़ के तौर पर इंग्लिश टीम को 2 ओवर में 11 रन देकर 2 झटके दिए।
गौरतलब है कि इसी के साथ शिवम दुबे ने पुणे में खेले गए चौथे टी20 के बाद सब्स्टीट्यूट प्लेयर का रोना रोने वाले दुनियाभर तथाकथित दिग्गजों और इंग्लिश टीम को आईना दिखाया है। आपको याद दिला दे कि पुणे में 31 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला गया था जिसमें शिवम दुबे ने मुश्किल समय में भारतीय टीम के लिए 34 बॉल का सामना करके 7 चौके और 2 छक्के जड़कर 53 रन बनाए थे। Read More...