Ipl2023: Cricket News & Match Updates
जायसवाल का शतक गया बेकार, सूर्या के अर्धशतक और डेविड की तूफानी पारी की मदद से MI ने RR को 6 विकेट से हराया
आईपीएल 2023 के 42वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का ताबड़तोड़ शतक बेकार चला गया क्योंकि मुंबई इंडियंस ने सूर्या के अर्धशतक और टिम डेविड की शानदार पारी की मदद से मैच को 6 विकेट से जीत लिया। ये जीत से रोहित को आज उनके जन्मदिन का गिफ्ट मिल गया। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में राजस्थान ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में कुलदीप सेन को ध्रुव जुरेल की जगह खिलाया।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 212 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकले। उन्होंने 62 गेंद में 124 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 8 छक्के लगाए। टी20 करियर में ये उनका पहला शतक है। Read More...