Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
अगर मैं भारतीय क्रिकेट चला रहा होता, तो अपने घमंड को निगल कर इंग्लैंड से सीखता: माइकल वॉन
पिछले साल यूएई में टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया प्रबल दावेदार थी। लेकिन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद ग्रुप स्टेज से ही उसे बाहर होना पड़ा था। टीम इंडिया को मिली इस हार के बाद रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाया गया, राहुल द्रविड़ को नया हेडकोच घोषित किया गया और कहा गया भारत नए बल्लेबाजी के खाके पर काम कर रहा है जो अधिक आक्रामक क्रिकेट खेलना है। लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला और टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भी सेमीफाइनल खेलकर बाहर हो गई। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने टीम इंडिया को सलाह दी है।
माइकल वॉन ने द टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा, 'इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जीतना ही चाहिए क्योंकि उसके पास सबसे अच्छी टीम है। लेकिन, हम अक्सर ऐसा देखते हैं कि सर्वश्रेष्ठ टीमें अपनी प्रतिभा पर खरा नहीं उतरती हैं। 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में, इंग्लैंड ने जैसा किया उन्होंने इस बार भी वैसा ही किया। वे उस किस्मत के लायक हैं क्योंकि उन्होंने एक शैली के लिए प्रतिबद्ध होकर इतने लंबे समय तक सही काम किया है।' Read More...