Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
क्या टीम इंडिया बन गई है चोकर? सुनिए क्या बोले रवि शास्त्री
पिछले 10 सालों में कप्तान कोई भी रहा हो लेकिन उस कप्तान के अंडर भारतीय टीम एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई और बड़े मुकाबलों में टीम इंडिया की हार का सिलसिला इस कद्र बढ़ चुका है कि अब तो फैंस और कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस टीम को चोकर्स भी कहने लगे हैं। हाल ही में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद तो ये टैग काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
टीम इंडिया को इस समय बेशक ज्यादातर लोग चोकर कह रहे हैं लेकिन भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री इस टैग को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उनके पास सभी आलोचकों को एक स्पष्ट जवाब था। हाल ही में एक बातचीत में, शास्त्री ने बताया कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में बेशक आईसीसी ट्रॉफियां ना जीती हों लेकिन इसके लिए किसी एक व्यक्ति पर दोष नहीं मढ़ा जा सकता है। Read More...