Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
इंडिया नहीं ये टीम जीतेगी World Cup 2023... Eoin Morgan ने कर दी भविष्यवाणी
Eoin Morgan Prediction: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का आगाज आज से यानी 5 अक्टूबर से होने वाला है जिसका पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट इस साल भारत में खेला जा रहा है ऐसे में भारत यह खिताब जीतने की सबसे बड़ी दावेदार टीम मानी जा रही है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) को ऐसा नहीं लगता। दरअसल, मोर्गन का मानना है कि इस साल भी वर्ल्ड कप का खिताब इंग्लिश टीम (England Cricket Team) उठा सकती है।
जी हां, मोर्गन की मानी तो वर्ल्ड कप 2023 जीतने की प्रबल दावेदार टीम कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम है। उन्होंने SKY Sports Cricket से बातचीत करते हुए अपना बयान दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस साल के विश्व कप का विजेता इंग्लैंड होगा। इंग्लैंड बीते 6-7 वर्षों से अपने खेल में शीर्ष पर है। वे टूर्नामेंट में पसंदीदा के रूप में नहीं जाएंगे, जो मुझे लगता है कि एक अच्छी बात है। जब अपेक्षा की बात आती है तो थोड़ा दबाव कम हो जाता है। लेकिन वह पेस, स्पिन और सभी बेसिस कवर कर रहे हैं। वो तेजी से रन बनाते हैं।" Read More...