Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
'ये क्या दिन देखने पड़ रहे हैं', इस मामले में नीदरलैंड से भी पिछड़ गई टीम इंडिया
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते एक बार फिर से करोड़ों फैंस का वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। फैंस इस समय ग़म के सागर में डूबे हुए थे कि आईसीसी ने फैंस के दुख को और बढ़ाने का काम कर दिया। आईसीसी ने टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन फील्डिंग टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें भारतीय टीम चौथे स्थान पर है।
भारतीय टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन फील्डिंग में टीम इंडिया कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और ये सिलसिला फाइनल में भी जारी रहा। यही कारण है कि इस वर्ल्ड कप की बेस्ट फील्डिंग टीमों की लिस्ट में हम नीदरलैंड से भी पीछे हैं। नीदरलैंड की टीम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है जबकि आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया को बेस्ट फील्डिंग टीम चुना है। ऑस्ट्रेलिया के फील्डिंग इम्पैक्ट रेटिंग अंक 383.58 हैं जबकि 340.59 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर है। Read More...