India vs sri lanka: Cricket News & Match Updates
गाले टेस्ट में 10 विकेट लेकर Manav Suthar ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
Sri Lanka: भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रनों से हराया। भारत से मिले 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मानव सुथार की घूमती गेंदों का जादू खूब चला और उन्होंने मुकाबले में कुल 10 विकेट चटकाए।
मानव सुथार ने पहली पारी में 4 विकेट चटकाए, जबकि दूसरी इनिंग में श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मानव ने सिर्फ अपने टेस्ट करियर के दूसरे ही मैच में 10 विकेट लेकर अपना नाम खास लिस्ट में दर्ज करा लिया है। वह भारत की ओर से सबसे कम टेस्ट मैच खेलकर एक ही मुकाबले में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे पहले अक्षर पटेल और लक्ष्मण शिवरामकृष्णन करियर के दूसरे ही टेस्ट में 10 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, नरेंद्र हिरवानी ने अपने टेस्ट डेब्यू मुकाबले में ही 16 विकेट चटकाए थे। Read More...