India vs sri lanka: Cricket News & Match Updates
VIDEO: दर्दनाक हादसे में बदला विराट कोहली का चौका, स्ट्रेचर से ले जाए गए 2 श्रीलंकाई खिलाड़ी
Jeffrey Vandersay and Ashen Bandara: भारत और श्रीलंका के बीच टीम इंडिया की बैटिंग के 43वें ओवर की पांचवी गेंद पर एक दर्दनाक नजारा देखने को मिला। चमिका करुणारत्ने के ओवरी की पांचवी गेंद पर विराट कोहली शानदार चौका जड़कर 99 रनों पर पहुंचे लेकिन, इससे भी महत्वपूर्ण और चिंताजनक बात यह रही कि डीप स्क्वायर लेग और डीप मिड विकेट दोनों क्षेत्र के फील्डर आपस में टकराकर जमीन पर गिर पड़े। वांडरसे और एशेन बंडारा के बीच काफी खतरनाक टक्कर हुई जिसने दोनों खिलाड़ियों को स्ट्रेचर पर ला दिया।
दोनों खिलाड़ी एकसाथ गेंद को रोकने के लिए जाते हैं, एक फिसलने वाली चुनौती के साथ जिसे आमतौर पर फुटबॉल में देखा जाता है यहां पर भी देखने को मिली। दोनों खिलाड़ी गेंद को पकड़ने के लिए स्लाइड मारते हैं और एकसाथ ही फिसल जाते हैं गेंद चौके के लिए चली जाती है लेकिन, दर्द से कराहते ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर ही धराशाई हो जाते हैं। Read More...