India cricket: Cricket News & Match Updates
इंडिया अंडर-19 बी टीम ने चतुष्कोणीय वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को 1 रन से दी पटखनी
इंडिया अंडर-19 बी क्रिकेट टीम ने गुरुवार को यहां खेले गए चतुष्कोणीय वनडे सीरीज के अपने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक रन से हरा दिया। इंडिया-अंडर 19-बी की दो मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है। टीम ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया था। दक्षिण अफ्रीका की दो मैचों में यह लगातार दूसरी हार है।
इंडिया अंडर-19-बी क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 198 रन का स्कोर बनाया और फिर दक्षिण अफ्रीकी अंडर-19 टीम को निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 197 रन पर रोक दिया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए रुआन टर्बलांचे ने 73, एंडिले मोकागाने ने 64 और कप्तान मैथ्यू मोंटगोमेरी ने 21 रन बनाए। टीम ने 197 के स्कोर पर लगातार तीन विकेट गंवा दिए, जिसके कारण वह लक्ष्य से एक रन दूर रह गई।
इंडिया अंडर-19 बी की ओर से करण लाल और सुमित जुयाल ने दो-दो जबकि सुशांत मिश्रा और प्रभात मौर्या ने एक-एक विकेट लिए।
इससे पहले, इंडिया अंडर-19 बी ने 49.1 ओवर में 198 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए समीर रिजवी ने 40, प्रयास बरमन ने 28, प्रग्नेश कानपिलेवर ने 42 और तिलक वर्मा ने 33 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए सिया प्लाजिए ने तीन, जैरेड जॉडाइन और ब्रायस परसोंस ने दो-दो और अकिले क्लोएट तथा जोनाथन बर्ड ने एक-एक विकेट लिए।
Related Cricket News for India cricket - Tesst
कीवी गेंदबाज ने कहा: भारत के इस बल्लेबाज को आउट करना बेहद मुश्किल
चौथे वनडे में भारत को मिली वनडे की सबसे शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को बनाया बेअसर
पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श की अर्धशतकीय पारी, भारत को मिला 289 रनों का टारगेट
रिपोर्ट, सिडनी टेस्ट (चौथा दिन): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
बॉक्सिंग डे टेस्ट में मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम के नाम दर्ज होगा पहली बार ऐसा अनोखा रिकॉर्ड
बॉक्सिंग डे टेस्ट में इस तरह से भारत को हराने की कोशिश की जाएगी, ट्रेविस हेड का आया ऐसा बयान
एडिलेड टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत, 31 रनों से जीतकर भारत ने टेस्ट क्रिकेट में किया खास कारनामा
भारत- ऑस्ट्रेलिया (पहला टेस्ट): दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानिए संभावित प्लेइंग XI
India thrash England by 203 runs in 3rd Test (FULL SCORECARD)
India must come out of confusion and poor form
Goud, Aravind appointed new Karnataka coaches
India to play hosts England at Edgbaston, Oz at Oval
Retired cricket stars to meet in Kenya in July
India cements No.1 position in ODI rankings
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14