Iftikhar ahmed: Cricket News & Match Updates
'छोटे सिक्स तो मारते ही नहीं'- इफ्तिखार अहमद
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 186 रनों का लक्ष्य दिया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इफ्तिखार अहमद ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों की जमकर पिटाई की। इस मैच में इफ्तिखार ने 51 रन बनाए जिसके दौरान उनके बैट से एक बेहद ही लंबा छक्का देखने को मिला। इफ्तिखार का यह छक्का सुपर-12 में मारे गए सभी छक्को से बड़ा और विशाल है, जो कि 106 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा।
इफ्तिखार का मॉन्स्टर सिक्स पाकिस्तान की पारी के 16वें ओवर में देखने को मिला। यह ओवर लुंगी एनगिडी करने आए थे और उनकी तीन गेंदों पर महज़ 3 रन ही बने थे। ऐसे में इफ्तिखार ने बड़ा शॉट खेलने का फैसला किया। ओवर की अगली गेंद एनगिडी ने शॉट पिच फेंकी जिस पर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ को मौका मिला और उन्होंने जोरदार प्रहार कर दिया। इफ्तिखार के बैट से टकराने के बाद यह गेंद डीप स्क्वाडर लेग के ऊपर से दर्शकों के बीच पहुंच गई और 106 मीटर दूर जाकर गिरी। यह शॉट देखकर शादाब खान भी काफी खुश नज़र आए। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इस सिक्स का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'छोटे सिक्स तो मारते ही नहीं- इफ्तिखार अहमद' Read More...