Icc odi world cup 2023: Cricket News & Match Updates
WATCH: नूर अहमद के जाल में फंसे रिजवान, ऐसे फेंका अपना विकेट
वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के ओपनर्स ने इस मैच में अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। हालांकि, इस साझेदारी के टूटते ही पाकिस्तान ने 120 रनों तक पहुंचते-पहुंचते तीन विकेट गंवा दिए।
इन तीन विकेटों में पाकिस्तान के भरोसेमेंद बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का विकेट भी शामिल था जोकि लापरवाही भरा शॉट मारकर अपना विकेट फेंक गए। रिजवान को वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच खेल रहे नूर अहमद ने अपने जाल में फंसाया। अहमद पारी का 25वां ओवर कर रहे थे और इस ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान ने स्वीप शॉट लगाने की कोशिश की मगर गेंद उनके बल्ले पर लगने के बाद ऊपर ही रह गई और मुजीब ने आसान सा कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। Read More...