Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
क्या अब MI के फैंस देंगे हार्दिक को अपने दिल में जगह? सुनिए डी विलियर्स का जवाब
आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या की काफी आलोचना की गई थी। गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस में उनका ट्रेड ना तो मुंबई के फैंस को पसंद आया और ना ये ट्रेड मुंबई इंडियंस के पक्ष में गया। रोहित शर्मा की जगह लेने वाले पांड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी और इससे मुंबई के प्रशंसक भड़क गए। उन्होंने पूरे आईपीएल में स्टार ऑलराउंडर को हूट किया और उनके लिए नस्लीय गालियां और अपशब्द भी कहे।
उस दौरान ऐसी चर्चा भी थी कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाएंगे, लेकिन बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को उनकी क्षमताओं पर कोई संदेह नहीं था। उन्होंने ऑलराउंडर का समर्थन किया और उन्होंने पांड्या को वर्ल्ड कप की टीम में रखा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल की रात भी, उन्होंने गेंद से कमाल दिखाया और बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में भारत को सात रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद वो फैंस के दिलों में वापस से जगह बना चुके हैं। Read More...