Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
पहले जीती ट्रॉफी फिर जीता दिल, हार्दिक पांड्या ने दिलाई एमएस धोनी की याद; देखें VIDEO
आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर अपने नाम किया है। इस मुकाबले में टाइटंस के हीरो कप्तान हार्दिक पांड्या रहे। कप्तान पांड्या ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई। अब सोशल मीडिया पर हार्दिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस पांड्या के दीवाने हो गए हैं और उन्हें गुजरात के कप्तान में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की छवि दिख रही है।
दरअसल, ये घटना तब घटी जब पूरी गुजरात टाइटंस की टीम ट्रॉफी उठाने स्टेज पर पहुंची हुई थी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने जैसे ही कप्तान हार्दिक को ट्रॉफी सौंपी। उस दौरान हार्दिक ने थोड़ी देर अपने हाथों में ट्रॉफी को उठाया और फिर कप्तान धोनी की तरफ उसे अपने साथी खिलाड़ियों को सौंप दिया। इसी बीच हार्दिक साइड में खड़े नज़र आए। अब फैंस को हार्दिक की यह सादगी काफी पसंद आ रही है। Read More...