Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
क्या हार्दिक पांड्या को बना देना चाहिए टीम इंडिया का कप्तान?
अगर टीम इंडिया को अगले कुछ सालों में नए कप्तान की जरूरत है तो मैं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अलावा किसी और के नाम पर गौर नहीं करूंगा। ऐसा हम नहीं बल्कि इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन कह रहे हैं। हार्दिक पांड्या पहली बार आईपीएल में बतौर कप्तान नजर आए और अपने पहले ही सीजन में उन्होंने नई-नवेली टीम गुजरात टाइटंस को आईपीएल का खिताब जितवा दिया। हार्दिक पांड्या ऐसा कारनामा करेंगे इसकी उम्मीद आईपीएल 2022 से पहले शायद ही किसी ने की हो।
बहरहाल, जो भी हो कामयाबी बोलती है इस वक्त हार्दिक पांड्या की तारीफों के पुल बंधे हुए हैं वहीं एक बहस भी छिड़ गई है कि क्या टीम इंडिया हार्दिक को नए कैप्टन के रूप में ग्रूम कर सकती है। हाल ही में विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद 35 साल के रोहित शर्मा को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है। Read More...