Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
VIDEO: Cool कोच में आया जोश, हार्दिक का शॉट देखकर यूं दिया राहुल द्रविड़ ने रिएक्शन
इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ काफी शांत स्वभाव के इंसान हैं। कम ही मौके ऐसे हुए जब राहुल द्रविड़ को अपना आपा खोते या फिर जोश में देखा गया, लेकिन भारत इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान एक घटना ऐसी घटी जब खुद राहुल द्रविड़ भी अपनी कुर्सी छोड़ने पर मजबूर हो गए और फिर जोश में हाथ दिखाते हुए चौके का इशारा करते नज़र आए।
यह घटना भारतीय पारी के आखिरी ओवर में घटी। हार्दिक पांड्या बल्लेबाज़ी कर रहे थे। क्रिस जॉर्डन के ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने जोरदार शॉट लगाया और चौका बटोरा। यह शॉट देखकर जहां एक तरफ हार्दिक की वाइफ खुशी से उछलती कूदती नज़र आई वहीं दूसरी तरफ बॉल को देखने के लिए कोच राहुल द्रविड़ ने भी अपनी कुर्सी छोड़ दी। जैसे ही उन्होंने गेंद को बाउंड्री के पार जाते देखा, उन्होंने तुरंत हाथ हिलाते हुए चौके का इशारा किया। यही कारण है यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। Read More...