Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
NZ vs IND 2nd T20I: न्यूज़ीलैंड को धोने के बाद कैप्टन हार्दिक ने कहा, 'मैं टीम में सभी को एक मौका देना चाहता हूं'
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने रविवार (20 नवंबर) को खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब कीवी टीम को अगर सीरीज हार से बचना है तो उन्हें हर हाल में आखिरी मैच जीतना होगा। अपनी टीम की इस जीत से कप्तान हार्दिक काफी खुश दिखे और उन्होंने टीम की काफी तारीफ की।
मैच के बाद बात करते हुए हार्दिक ने कहा, 'इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन निश्चित रूप से सूर्या की ये एक विशेष पारी थी। हम 170-175 का स्कोर बनाने की बात कर रहे थे। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और ये मानसिकता में आक्रामक होने के बारे में था। इसका मतलब हर गेंद पर विकेट लेना नहीं है, लेकिन गेंद के साथ आक्रामक होना जरूरी है। मैदान बहुत गीला था, इसलिए इसका श्रेय गेंदबाजों को जाता है।' Read More...