Hanuma vihari: Cricket News & Match Updates
'ये गलतफहमी है कि सिर्फ मैं धीमी बैटिंग करता हूं, पता नहीं मुझे क्यों बाहर किया गया'- हनुमा विहारी
भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा आज यानि 12 जुलाई से शुरू होने जा रहा है जहां दोनों टीमें पहले टेस्ट में आमने-सामने होंगी। इस टेस्ट टीम में युवा जोश के साथ-साथ अनुभवी बल्लेबाजों का भी मिश्रण है लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। चेतेश्वर पुजारा का बार करना तो फैंस को समझ आ गया लेकिन एक और ऐसा खिलाड़ी है जो टेस्ट टीम से बाहर है और ना सिर्फ इस खिलाड़ी को बल्कि फैंस को भी इसके बाहर किए जाने का कारण नहीं पता चल पाया है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रतिभाशाली हनुमा विहारी की, जिन्होंने बहुत कम समय में कई ऐसी पारियां खेली और भारतीय फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली। विहारी को जब भी चैलेंज दिया गया वो और निखर कर सामने आए फिर चाहे उन्हें ओपनिंग पोजिशन पर भेजा गया हो या नंबर तीन पर और या फिर मिडल ऑर्डर में, उन्होंने अपने प्रदर्शन दिखाया कि वो इस मंच पर खेलना डिजर्व करते हैं लेकिन उन्हें अचानक टीम से ड्रॉप कर देना हर किसी की समझ से परे है और अब उन्होंने अपना ये दर्द जाहिर भी किया है। Read More...