Gurinder sandhu: Cricket News & Match Updates
Gurinder Sandhu के सामने नहीं चली Marcus Stoinis की हीरोगिरी, Upper Cut मारने के चक्कर में दे दिया विकेट; देखें VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग टूर्नामेंट (BBL 2025-26) खेला जा रहा है जहां रविवार, 04 जनवरी को मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) के कप्तान मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) अपने बैट से कुछ खास नहीं कर सके और मेलबर्न रेनेगेड्स (Melbourne Renegades) के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इस मुकाबले में विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज़ गुरिंदर संधू (Gurinder Sandhu) ने मार्कस स्टोइनिस का विकेट चटकाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना मेलबर्न स्टार्स की इनिंग के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर घटी। यहां गुरिंदर संधू ने पिच पर जोर से बॉल पटककर एक स्लोअर डिलीवर फेंकी थी जिस पर मार्कस स्टोइनिस हीरोगिरी दिखाते हुए अपरकट शॉट खेलकर बाउंड्री मारना चाहते थे। अपनी इसी कोशिश में वो गलती बड़ी कर बैठे और गुरिंदर संधू की बॉल उनके बैट के ऐज से टकराकर सीधा शॉर्ट फाइन लेग पर तैनात खिलाड़ी जोश ब्राउन के हाथों में चली गई। Read More...