Advertisement
First spinner: Cricket News & Match Updates
Advertisement
Kuldeep Yadav ने रचा इतिहास, Shane Warne और Yuzvendra Chahal का रिकॉर्ड तोड़ ऐसा करने वाले पहले स्पिनर
Kuldeep Yadav Record: रविवार (30 नवंबर) को रांची के JSCA स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों पर जाल बिछाते हुए इतिहास रच दिया। बाएं हाथ के इस कलाई के स्पिनर ने 10 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। यह प्रदर्शन न सिर्फ टीम इंडिया की जीत की वजह बना, बल्कि कुलदीप को एक बड़ा रिकॉर्ड भी दिला गया।
कुलदीप ने मैच में टोनी डी ज़ोरज़ी को आउट कर शुरुआत की, जिन्होंने 39 रन बनाए थे। इसके बाद छठे विकेट के लिए जमकर भागीदारी कर रहे मार्को यान्सेन और मैथ्यू ब्रीट्ज़के को कुलदीप ने 34वें ओवर में तीन गेंदो के अंदर पवेलियन भेज दिया। यान्सेन ने 39 गेंदों में 70 रन ठोके, जबकि ब्रीट्ज़के ने 72 रन की अहम पारी खेली। Read More...
Kuldeep Yadav Shane Warne Yuzvendra Chahal First Spinner Four-wicket Haul India Vs South Africa 1st ODI
Related Cricket News for First spinner - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14
Advertisement