Dubai capitals: Cricket News & Match Updates
VIDEO : जो रूट ने खेले सूर्यकुमार यादव वाले शॉट, आईपीएल से पहले जमा रहे हैं रंग
Joe Root in ILT20 : साउथ अफ्रीका टी-20 लीग के साथ-साथ एक और लीग इस समय फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और वो है इंटरनेशनल लीग टी-20 जिसमें 6 टीमों के लिए दुनियाभर के स्टार क्रिकेटर्स खेल रहे हैं। इन्हीं स्टार क्रिकेटर्स में से एक हैं इंग्लैंड के बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान जो रूट, जो दुबई कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं और वो इस लीग में जिस अंदाज में खेल रहे हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो आईपीएल के आगामी सीज़न में धमाल मचाने वाले हैं।
इंटरनेशनल लीग टी-20 के आठवें मुकाबले में गल्फ जाएंट्स ने दुबई कैपिटल्स को 101 रनों से हरा दिया। इस मैच में जाएंट्स की टीम ने मैच जीतने के लिए कैपिटल्स के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन कैपिटल्स की टीम सिर्फ 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और ये मैच 101 रन से हार गई। इस दौरान कैपिटल्स के लिए दूसरे टॉप स्कोरर जो रूट थे जिन्होंने 19 गेंदों में 20 रन बनाए। इस दौरान रूट के बल्ले से तीन चौके भी निकले। Read More...