Deep dasgupta
सौरव ने टीम को एक निश्चित स्तर दिया, वहां से धोनी इसे आगे ले गये: दीप दासगुप्ता
नई दिल्ली, 19 अगस्त| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर से कमेंटेटर बने, दीप दास गुप्ता ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित विषयों में से एक-विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से बेहतर कप्तान कौन है, के बारे में अपने विचार प्रकट किये। गांगुली के नेतृत्व में खेल चुके दीप दासगुप्ता, ने इस अंतहीन चर्चा और सबसे अच्छा कप्तान घोषित करने को लेकर भारतीयों के आकर्षण के बारे में कुछ दिलचस्प बातें कहीं। उनका मानना है, "सौरव टीम को एक निश्चित स्तर तक ले गये, उसके बाद एमएस धोनी ने टीम को आगे के स्तर तक पहुंचाया और अब विराट टीम को उस स्तर से आगे ले जा रहे हैं। उनके अनुसार, यह एक चेन रिएक्शन की तरह है और विभिन्न दौर को देखते हुए सही ठहराना बिल्कुल उचित नहीं है।"
एक वेबसाइट में हुई बातचीत में, दास गुप्ता ने यह भी कहा कि, "जब हम कप्तानी के बारे में बात करते हैं, तो हम अजीत वाडेकर जैसे किसी व्यक्ति के बारे में बात नहीं करते हैं। हम यह भूल जाते हैं कि 1971 में, भारत ने घरेलू मैदान से बाहर जाकर इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ और वेस्ट इंडीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो बड़ी सीरीज में जीत हासिल की थी। इसलिए, अनौपचारिक रूप से भारत टेस्ट मैच के संदर्भ में 1971 में ही नंबर 1 बन गया था।"
Related Cricket News on Deep dasgupta
-
India Fortunate To Have A Legacy Of Great Captains: Dasgupta
AUG 18, NEW DELHI: India often does not appreciate the rich legacy of captains that the country has had in cricket in the past, said former wicketkeeper Deep Dasgupta. Dasgupta ...
-
इस पूर्व दिग्गज ने कहा, टेस्ट में ऋषभ पंत - रिद्धिमान साहा में से इसे मिलना चाहिए मौका…
26 सितंबर । साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीकी टीम ने टी-20 सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस कर सीरीज को ड्रा करने में सफलता पाई ...
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35
-
- 24 May 2026 09:59